बहराइच: बहराइच अस्पताल पहुंचे डीआईजी ने लूट की वारदात में घायल व्यवसायी से घटना की ली जानकारी
कोतवाली नानपारा इलाके में तीन नकाबपोश हमलावरों के हमले में घायल सर्राफा व्यवसायी से घटना की जानकारी लेने के लिए शनिवार को खुद डीआईजी देवी पाटन मंडल गोण्डा अमरेंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे। इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। डीआईजी ने घायल सर्राफा व्यवसायी से घटना की पूरी जानकारी ली।