पटना ग्रामीण: पटना नगर SDPO ने कंकड़बाग और पीरबहोर थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा के मद्देनज़र पुलिस कर्मियों के साथ किया फ्लैग मार्च
पटना SSP के निर्देशन में रविवार रात करीब 9 बजे दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने,अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस बल सक्रिय रहा। नगर SDPO राजीव रंजन के नेतृत्व में कदमकुआं और पीरबहोर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नगर SDPO ने थानाध्यक्ष संग एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया।