चांदवा: चंदवा के चकला में रात्रिकालीन शिविर लगाकर किया गया रक्त संग्रह
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से चंदवा प्रखंड के चकला गांव में शनिवार की रात्रि कालीन करीब आठ बजे रक्त संग्रह शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 20 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के ग्रामीणों के रक्त नमूने एकत्र किए।