सूरजगढ़ ब्लॉक के अगवाना खुर्द में भूगोल व्याख्याता अनिल कुमार के तबादले के विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आंदोलन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का मुख्य गेट बंद रहा और छात्रों ने साफ किया कि तबादला निरस्त होने तक स्कूल नहीं खोला जाएगा तथा पढ़ाई स्कूल के बाहर ही की जाएगी।