मुरैना नगर: नगर निगम के दावों की खुली पोल, तेली पाड़ा बाजार में कचरे का ढेर, वायरल वीडियो ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल
मुरैना शहर में नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोलता तेली पाड़ा बाजार का वीडियो आज शाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां सुबह 11 बजे तक कचरे का ढेर नहीं उठाया गया, जबकि रोज सफाई 10 बजे से पहले हो जाती है। दुकानदार गंदगी देख हैरान रह गए। लाखों खर्च के बावजूद ऐसी स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।