उदयपुर: उदयपुर एचपी पेट्रोल पंप के सामने फल दुकान में देर रात आगजनी, लाखों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एचपी पेट्रोल पंप के सामने फल दुकान में देर रात आगजनी की घटना से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। यह दुकान उदयपुर निवासी पिंटू कुमार (अभिजीत सिंह) वृंदावन फ्रूट्स एवं वेजिटेबल मार्केट के नाम से संचालित था। आसामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई। पुलिस से इसकी शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।