गभाना क्षेत्र में शनिवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया और रंगों की बौछार के बीच होली का आनंद लिया। सुबह से ही विद्यालय परिसरों में रंग-बिरंगा माहौल देखने को मिला। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और होली गीतों पर झूमते नजर आए।