मंझनपुर: कौशाम्बी में वीडियो बनाकर 2 साल तक शोषण करने वाला आरोपी, दुष्कर्म के बाद धमकी देने पर करारी पुलिस के हत्थे चढ़ा
करारी थाना क्षेत्र में युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पीड़िता ने 27 अप्रैल 2026 को थाना करारी में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी संदीप कुमार ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया।