सहाड़ा: कारोई पुलिस ने अवैध फायर आर्म्स, एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के मामले में सप्लायर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि 4 जुलाई को दर्ज प्रकरण आर्म्स एक्ट में आपसी रंजिश के चलते मुलजिम शंकर पुरी पिता श्याम पुरी गोस्वामी निवासी सोपुरा थाना कारोई द्वारा खरीदी गई एक पिस्टल मय मैगजीन जिसमें 6 जिंदा कारतूस के सप्लायर को टीम द्वारा तकनीकी सहायता से एवं रूट चार्ट तैयार कर मुलजिम की निशान देही पर दबिश देते हुए इंदौर जिले के ग्राम खटवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है|