दुधि: डुमरडीहा गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में गुरुवार शाम करीब 5 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान डुमरडीहा निवासी 25 वर्षीय सत्यनारायण पुत्र जंगी प्रसाद के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था और कथित तौर पर शराब के नशे में भी था।