चीनोर: लोड़ी में सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण घर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
लोडी निवासी विनोद कुशवाह के घर में सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता और सहयोग से आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग की चपेट में आने से घर का गृहस्ती का सामान जलकर खाक हो गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।