चूरू: भरतिया अस्पताल में ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास मामला, पीड़िता से मिली राज्य महिला आयोग अध्यक्ष
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में 20 वर्षीय ट्रेनी नर्स से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास मामले में सोमवार शाम राज्य महिला आयोग अध्यक्ष रेहाना रियाज पीड़िता से मिलने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में पहुंची। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच कर रहे डीएसपी सुनील झाझड़िया से मोबाइल पर बात कर पुलिस कार्यवाही की अपडेट ली।