चूरू: चूरू के नेचर पार्क में बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर का हुआ आयोजन, विधायक हरलाल सारण रहे उपस्थित
Churu, Churu | Aug 19, 2024 चौधरी हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में चूरू नेचर पार्क में बीपी एवं ब्लड शुगर जांच शिविर का सोमवार को आयोजन किया गया। चूरू विधायक हरलाल सारण, भाजपा चूरू जिला अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, वरिष्ठ नेता विक्रम कोटवाद शिविर में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में बुजुर्गों ने शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाया।