बरियातु: बरछिया टोला में श्री हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में दूसरे दिन अग्नि मंथन और मंडप प्रवेश हुआ
बारियातू प्रखंड के जबरा गांव अंतर्गत बरछिया टोला में शनिवार से प्रारंभ हुई श्री हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सात दिवसीय रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को अग्नि मंथन और मंडप प्रवेश कार्यक्रम वैदिक मंत्रोंचार के बीच हुआ। इसके पश्चात यज्ञ शाला मंडप की परिक्रमा और अन्य कार्य प्रारंभ हो गए। रुद्र महायज्ञ को लेकर पूरा क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है l