महोबा जिले में कानपुर- सागर राष्ट्रीय राजमार्ग को बनाने के लिए काम कर रही बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय से प्लंबिंग का काम करने वाले दयाशंकर रैकवार ने अपने मामा राममिलन के साथ शामिल होकर 23 लाख 43 हजार की नकदी की चोरी की थी।जिसमें पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए बजरिया चौकी के पास लाखों की नगदी सहित मामा भांजे को गिरफ्तार कर लिया है।