करौली: कार्यस्थल पर उत्पीड़न होने पर आवाज उठाना जरूरी, महिला उत्पीड़न जागरूकता बैठक कंचनपुर सहित जिले भर में आयोजित
करौली एक्शनएड करौली द्वारा महिला श्रमिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल अभियान के अंतर्गत रविवार दोपहर 3:00 बजे रलावता, नादौती, कंचनपुर, मासलपुर में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। एक्शनएड जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने बताया कि एक्शनएड एसोसिएशन इंडिया के महिला श्रमिक उत्पीड़न रहित कार्यस्थल अभियान को लेकर जागरूकता बैठक का आयोजित की।