पूरनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, बेटी ने जताया संदेह
पूरनपुर। माधोटांडा कस्बे में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। मृतक की बेटी ने मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, कस्बा माधोटांडा निवासी 58 वर्षीय करुणाशंकर घर में अकेले रहते थे। उनकी इकलौती बेटी अपूर्वा की शादी दयालपुर में हुई है।