दुधि: सिविल बार एसोसिएशन चुनाव में रामलोचन तिवारी अध्यक्ष, अंजनी सिंह सचिव और आदर्श कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए
दुद्धी में सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जोरदार मुकाबले के बाद रामलोचन तिवारी एडवोकेट अध्यक्ष, अंजनी सिंह एडवोकेट सचिव और आदर्श कुमार एडवोकेट कनिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। सोमवार को काफी गहमा गहमी के बीच हुए मतदान में कुल 128 मत पड़े, जिनमें 126 वैध और दो निरस्त हुए। अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी को 83 मत मिले।