नीलोखेड़ी: मेरठ में दलित प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कथित बर्बरता, कांग्रेस ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
मेरठ में दलित परिवार की बेटी को न्याय दिलाने के लिए किए गए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज और मारपीट के आरोप लगे हैं। कांग्रेस नेता डॉ. राजेश वैध वाल्मीकि ने तत्काल एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सात दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।