दातागंज: दातागंज तहसील परिसर में किसान यूनियन ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के समय प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजीव गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।