वारासिवनी: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक ने मानवता दिखाई लेकिन इलाज करवाने से बचने के लिए दे दिया गलत मोबाइल नंबर
ग्राम कोस्ते निवासी 47 वर्षीय देवी प्रसाद राणा वारासिवनी से घर लौट रहे थे। जय स्तंभ चौक के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। चालक उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन अपना गलत मोबाइल नंबर दर्ज करा गया। हादसे में राणा के सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। परिजनों ने कार्रवाई की मांग की है।