शाहबाद: उच्च शिक्षा मंत्री ने ब्लाक मुख्यालय पर अभिलेखागार का लोकार्पण किया, होली मिलन समारोह में शिरकत कर उपलब्धियां गिनाईं
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं अभिलेखागार लोकार्पण कार्यक्रम के मंच से किये गये विकास कार्यों को गिनते हुए अपनी उपलब्धियां बताई। उन्होंने क्षेत्र में किए गए अपने विकास कार्यों का लेखा-जोखा भी क्षेत्रवासियों के सामने रखा।