शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रूपसपुर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोग घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर रोड पर एक बाइक में बुधवार रात आठ बजे क़रीबन अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग शैलेन्द्र व संजू निवासी नगला सकटू घायल हो गए। जिन्हें 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार को जिला अस्पताल लाया गया, जहां सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज जारी है।