शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र के रूपसपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक पलटी, सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
थाना मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक बुधवार रात नौ बजे क़रीबन असंतुलित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गम्भीर घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार को जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। व्यक्ति का नाम सर्वेश निवासी मोमदीपुर एटा बताया गया।