रामानुजगंज: विजयनगर में बाबा साहेब की जयंती पर विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया
रामानुजगंज मंगलवार रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत विजयनगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री श्री नेताम ने 25 लाख रुपये की लागत से डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा स्थापना एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।