गुण्डरदेही: गुण्डरदेही विधायक कुँवर सिंह निषाद ने सुशासन शिविर में सरकार को घेरा, कहा- कई आवेदनों का नहीं हुआ निराकरण
गुण्डरदेही विधानसभा के विधायक कुँवर सिंह निषाद आज गुण्डेरदेही में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में पहुँचकर आम जानता से बात की उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि अभी भी कई पुराने आवेदनों का कोई निराकरण नहीं हो पाया है लोग अभी भी ऑफ़िस और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगो के बीच सुशासन शिविर लगाकर जानता को गुमराह करने का काम कर रही नगर सहित सभी तरफ़ अवैध जुआ सट्टा शराब दारु गांजा का काम जोरो शोरो से चल रहा है जिस पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है।