आरोन: आरोन क्षेत्र के शासकीय विद्यालय और छात्रावासों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, मौके पर व्यवस्थाओं को परखा
आरोन क्षेत्र के शासकीय विद्यालय और छात्रावासो का 7 जुलाई दोपहर एसडीएम मंजूषा खत्री ने निरीक्षण किया। करीब आधा दर्जन शासकीय विद्यालय और छात्रावासों के निरीक्षण में बारिश में स्वच्छता विद्यार्थियों की सुरक्षा पेयजल उपलब्धता के निर्देश दिए। एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय के पास जल भरा होने पर नाराजगी जताई और नगर परिषद को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए गए।