एसडीएम नवीन प्रसाद ने शनिवार को 2 बजे नौतनवा तहसील सभागार में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य की बूथवार समीक्षा की। इसमें क्षेत्र के पांच बीएलओ की खराब प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी नोटिस जारी किया। एसडीएम नवीन प्रसाद ने कहा कि एसआईआर कार्य वर्तमान में अतिमहत्वपूर्ण प्राथमिकता की सूची में है।