जगदलपुर: नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल का शुभारंभ, महापौर सहित जनप्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा अर्चना की
जगदलपुर शहरवासियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरणताल (स्विमिंग पूल) की सुविधा अब मिलने लगेगी। स्विमिंग के शौकिन अब सोमवार 3 बजे से इसका आनंद उठा सकते हैं। दो बार निविदा निकालने के बाद भी किसी संस्था एवं फ़र्म ने निविदा में भाग नहीं लिया। इसके बाद यह निर्णय लिया गया कि स्विमिंग पूल का संचालन नगर निगम स्वयं करेगी।