अकोढ़ी गोला: दरीहट बाजार में अनियंत्रित ट्रैक्टर तथा ऑटो में हुई टक्कर, ऑटो का ड्राइवर हुआ घायल
दरीहट बाजार में अनियंत्रित ट्रैक्टर तथा ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो का ड्राइवर घायल हो गया। घायल ऑटो ड्राइवर का नाम विकास कुमार बताया जा रहा है। ऑटो ड्राइवर को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है। चिकित्सक के देखरेख में घायल ड्राइवर का इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही घायल ड्राइवर के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।