खातेगांव: थाना खातेगाँव पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को 2 घंटे में गिरफ्तार कर बाइक बरामद की
मंगलवार दोपहर 2 बजे आपरेशन त्रिनेत्रम के तहत लगे सीसीटीव्ही कैमरो की मदद से खातेगांव पुलिस ने मात्र 02 घण्टे में बाइक चोर मनोज पिता राधाकिशन भुसारिया उम्र 37 साल निवासी भटासा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पल्सर मोटर साईकल को भी जप्त करने मे सफलता प्राप्त की