कोंच: परसावां में करंट लगने से राजद के पंचायत अध्यक्ष कौशल दास की मौत, इलाके में शोक
Konch, Gaya | Jul 7, 2026 कोंच प्रखंड के परसावां गांव निवासी राजद के ग्राम पंचायत अध्यक्ष कौशल दास की सोमवार देर रात बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। वह 40 वर्ष के थे।जानकारी के अनुसार कौशल दास घर पर किसी काम के दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का नाम नरेश दास है।