हज़ारीबाग: हजारीबाग शहरी क्षेत्र के सैलून में भीषण आग, लाखों का नुकसान
हजारीबाग शहर के व्यस्ततम इलाका बंशी लाल चौक के पास रविवार को सुबह आठ बजे एक सैलून में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सैलून से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने सैलून के अंदर रखे सभी सामानों को अपने चपेट में ले लिया।