देवरी: देवरी थाना पुलिस ने नेकपुरा गांव के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Deori, Giridih | Apr 10, 2026 देवरी थाना की पुलिस ने गुरुवार को एक मामले में फरार चल रहे वारंटी वीरेंद्र राय ग्राम नेकपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. देवरी के थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार वारंटी वीरेंद्र राय को गुरुवार को जेल भेज दिया गया.