बाढ़: आदेश की अवहेलना, बाढ़ में गंगा नदी में बिना लाइफ़ जैकेट के धड़ल्ले से चल रहा नाव
Barh, Patna | Jun 6, 2026 बाढ़ में प्रशासन के द्वारा नौका परिचालन पर रोक लगाए जाने के बाद भी गंगा नदी में नाव चलते देखा जा रहा है। हालांकि एक दो पुलिस कर्मी लगातार इसकी निगरानी भी कर रहे हैं बावजूद इसके बिना लाइफ़ जैकेट के नाव चलाए जा रहे हैं। वहीं नाविक वकील कुमार ने सुबह 8 बजे बताया कि उनकी खेती दियारा क्षेत्र में है उन्हीं खेती के कारण वे आते जाते हैं जिनसे उनका घर चलता है।