सदर: बेकरी व्यवसायी सुसाइड केस में नया मोड़, पत्नी का आरोप- जेठ के ब्लैकमेल के कारण ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Sadar, Allahabad | Apr 14, 2026
प्रयागराज के खुल्दाबाद क्षेत्र में 10 दिन पहले एक बेकरी व्यवसायी की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पत्नी के अनुसार, उनके जेठ ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया था और उसी के जरिए वह अपनी पत्नी व भाई के साथ मिलकर लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।