ब्यौहारी: देवलौंद के बकेली गांव से 16 वर्षीय किशोरी घर से लापता पुलिस कर रही तलाश
बकेली गांव की रहने वाली पूजा कोल उम्र 16 वर्ष घर से अचानक कहीं लापता हो गई है। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे हैं और मामले की शिकायत पुलिस से की है, पुलिस ने मामले पर अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।