ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के मेन बाजार में चाऊमीन ठेले पर बेची जा रही थी नशीली सिरप,दो गिरफ्तार 15 सीसी नशीली सिरप जप्त
थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की नशीली सिरप बेचने की जानकारी मुखबिर के द्वारा लगी थी, जानकारी लगने के बाद पुलिस बाजार में चाऊमीन ठेले पर पहुंची और छापा मार कार्यवाही कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया । जिनके कब्जे से 15 सीसी नशीली सिरप जप्त की है। आरोपियों पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।