घाघरा: नवडीहा में पुराने ईंट भट्टे के पास सोमवार को स्विफ्ट डिजायर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, कोई हताहत नहीं
Ghaghra, Gumla | Apr 6, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के नवडीहा पुराने ईट भट्टे के समीप स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हालांकि कार में सवार सभी सुरक्षित है। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उक्त स्विफ्ट कार लोहरदगा की ओर से तेज गति में आ रहा था।कार का टायर अचानक ब्लास्ट करने के कारण कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट कर पुनः खड़ा हो गया।