नगड़ी: नगड़ी थाना क्षेत्र के बालालोंग स्थित वैष्णवी गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतार
Nagri, Ranchi | Apr 1, 2026 नगड़ी थाना क्षेत्र के बालालोंग स्थित वैष्णवी गैस एजेंसी पर रसोई गैस सिलेंडर लेने को लेकर बुधवार सुबह करीब आठ बजे लंबी कतार लगी हुई है। सुबह-सुबह ही काफी संख्या में रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग गैस एजेंसी पहुंच गए, जिससे मौके पर भीड़ का माहौल बन गया। बता दें कि रांची के कई इलाकों में रसोई गैस गैस सिलेंडर की कमी से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।