मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित ने अधिवक्ता पर नौकरी के नाम पर रुपए ठगने का आरोप लगाया, एसपी से की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहित प्रताप सिंह पुत्र स्व भगवान सिंह ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि अधिवक्ता संतोष कुमार वर्मा ने नौकरी लगवाने के नाम पर 17 लाख रुपए की ठगी कर ली है। जिसको लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुपए वापस दिलाए जाने को लेकर शिकायत की है।