मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र निवासी पीड़ित ने दुकान पर कब्जे का लगाया आरोप, डीएम से की शिकायत की
क्षेत्र के मोहल्ला बैदनटोला निवासी देवेश कुमार पुत्र खुशीराम ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी दुकानों पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया गया। जिससे पीड़ित काफी परेशान है। मामले में पीड़ित ने डीएम निष्पक्ष जांच कर पैमाईश कराए जाने की मांग की है।