जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मलुहीसरैया गांव में दुकान से उधर खरीदे गए ₹2100 के समान का पैसा मांगने पर दबंग ग्राहकों ने दुकानदार के परिवार को जमकर पीट दिया। दबंगों की पिटाई से दुकानदार के परिवार के पांच सदस्य जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है।