सरदारशहर: सरदारशहर में करंट लगने से मजदूर की मौत, लिफ्ट में आया था करंट
सरदारशहर। बीकानेर रोड पर नवनिर्मित इमारत में 4 जून की सुबह काम के दौरान करंट लगने से वार्ड 27 निवासी आबिद पुत्र अयुब कायथ की मौत हो गई। आबिद लिफ्ट से सामान उतार रहा था तभी घरेलू बिजली लाइन से लिफ्ट में करंट आ गया। झटका इतना तेज था कि मौके पर ही उसकी जान चली गई। साथी मजदूर उसे अस्पताल ले गए ।