ग्राम पंचायत पदमी में लाखों की लागत से निर्माण की गई पुलिया कुछ महीनों में ही धंसक कर टूट गई। यहां पुलिया का निर्माण कार्य 2024-25 में ही किया गया था। पहली बरसात में ही पुलिया ढह जाने पर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता हीन निर्माण का आरोप लगाया है। बुधवार चार बजे ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के टूट जाने से सडक़ से संपर्क टूट गया है।