औरैया: लखनऊ में वकीलों के चैंबर टूटने के विरोध में औरैया जिला जजी के अधिवक्ताओं ने जेसीज चौराहे पर किया प्रदर्शन और नारेबाजी
लखनऊ जिला अदालत परिसर के बाहर अधिवक्ताओं के चैंबरों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को औरैया के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 240 चैंबर ध्वस्त किए जाने से नाराज वकीलों ने सुबह 10 बजे कचहरी परिसर से लेकर जेसी चौराहे तक प्रदर्शन करते हुए प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने कार्रवाई को दमनात्मक बताते