औरैया: गुणवत्तापूर्ण जन शिकायतों के निस्तारण न करने पर डीएम ने की कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मिली प्रतिकूल प्रविष्ट
जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनसुनवाई, मुख्यमंत्री संदर्भ व तहसील दिवस, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता पर रखते हुए स्वयं शिकायत कर्ताओं से सीधे वार्ता कर समस्या निस्तारण का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान प्राप्त आवेदनों में से रैण्डम आवेदनों को चिन्हित करते हुए आवेदन कर्ता से सीधे संवाद