अररिया: सीमांचल एक्सप्रेस लेट, परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़
Araria, Araria | Jun 14, 2026 सीमांचल एक्सप्रेस के विलंब से पहुंचने के कारण रविवार को दोपहर 2 बजे केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन से उतरते ही अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए जल्दबाजी में दौड़ते नजर आए। कई अभ्यर्थियों ने परीक्षा छूटने की आशंका के बीच तेजी से केंद्र की ओर रुख किया