नर्मदापुरम में चौरिया कुर्मी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में सोमवार 11 बजे क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएँ देते हुए इस आयोजन को सामाजिक समरसता, सादगी और सहयोग का अच्छा उदाहरण बताया तथा सभी के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।