पुष्पराजगढ़: ठाढ़ पाथर में गिट्टी लेने जा रहा ट्रैक्टर पलटा, चार युवकों की मौके पर मौत
करन पठार थाना क्षेत्र में रविवार 10 बजे को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।मृतकों की पहचान अंकुश यूईके (24 वर्ष), बृजेश (20 वर्ष), चंद्र प्रकाश (18 वर्ष) और रविन्द्र कुमार गोयल (30 वर्ष) निवासी भीम कुंडी, करंजिया (जिला डिंडोरी) के रूप में हुई है।सभी युवक अनूपपुर जिले की सीमा से लगे क्षेत्र में स्थित पौनी क्रेशर से गिट्टी लेने जा रहे थे।